एनसीपी के नेता अजीत पवार ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, पढ़ें वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। एनसीपी नेता अजीत पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर हरिभाऊ बागडे ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। हालांकि अभी तक उनके इस्तीफे की वजह सामने नहीं आई है। अजीत पवार एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान भी हो चुका है।

दरअसल मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने पवार और उनके भतीजे अजीत पवार को महाराष्ट्र स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड में कई करोड़ के घोटाले के मामले में नामजद किया था, जिसके सिलसिले में वे आज ईडी कायार्लय पहुंचने वाले थे। राज्य में पुलिस ने कल से ही भारी सुरक्षा बलों की तैनात की है और जगह-जगह पर बैरिकेड लगाए हैं।

इसके अलावा किसी भी अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए दक्षिण मुंबई के कुछ क्षेत्रों में भी अन्य प्रतिबंध लगाए हैं। महाराष्ट्र स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड में कथित 25000 करोड़ के घोटाला मामले में ईडी ने मंगलवार को राज्य के अन्य राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों के साथ ही पवार और उनके भतीजे अजीत पवार को भी नामजद किया है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *