सेक्सुअली एक्टिव हैं कंगना रनौत, यह जानकर क्या बीती उनके माता-पिता पर, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक मीडिया समिट में काफी बोल्ड मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी. कंगना रनौत ने रिलेशनशिप से जुड़े एक सवाल पर अपने बारे में बात करते हुए कहा कि जब उनके माता-पिता को मालूम हुआ कि कंगना सेक्सुअली एक्टिव हैं।

उस वक्त उनके माता-पिता चौक गए थे. कंगना ने आगे कहा कि माता-पिता को इस बात के साथ कंफर्टेबल होना चाहिए कि उनके बच्चों के सेक्शुअल पार्टनर हैं. उन्हें इस बात की जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि बच्चे संतुलित सेक्स करें और प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें।

पिंकविला की एक खबर के अनुसार कंगना ने कहा कि पार्टनर्स बदलना ठीक नहीं है, ये आपके सिस्टम को बिगाड़ देगा. पार्टनर नहीं बदलने को लेकर एक बहुत गहरा विज्ञान है जो ये बताता है कि इसके कितने घातक परिणाम होते हैं. कहा कि लोगों को एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर नहीं रखने चाहिए और टीनेजर्स को सेफ सेक्स पर फोकस करना चाहिए. कंगना ने कहा कि सेक्स को लेकर तमाम तरह के ख्याल हैं और ये सब मिलकर एक गंदा सा कॉकटेल बन गए हैं।

सेक्सुअल इमोशन्स पूरी तरह उसी शख्स की तरफ ट्रांसफर होने शुरू हो जाते हैं

कंगना ने बताया कि उनके परदादा-परदादी को थालियों पर एक्सचेंज किया गया था और उसी वक्त उन्हें बता दिया गया था कि ये आपके पति और ये आपकी पत्नी हैं. इससे आपके सेक्सुअल इमोशन्स पूरी तरह उसी शख्स की तरफ ट्रांसफर होने शुरू हो जाते हैं।

पिंकविला के अनुसार कंगना रनौत ने कहा, “सेक्स हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा है, लेकिन जब भी आपको सेक्स की जरूरत महसूस हो तो आपको करना चाहिए. इससे ऑब्सेस्ड होने की जरूरत नहीं है.” कंगना ने कहा कि ज्यादातर लोगों के माता-पिता ये सोचते हैं कि हमारी पवित्र किताबें हमें सेक्स की अनुमति नहीं देती हैं. हालांकि ऐसा नहीं है. कंगना ने बताया कि ब्रह्मचारी लोग अपनी सेक्सुअल एनर्जी को किसी दूसरी ऊर्जा में बदलने के तरीके इस्तेमाल करते हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *