पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे राजोआना को मौत की सजा नहीं, पढ़ें वजह

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। आठ सिख कैदियों को रिहा करने और पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की 1995 में हत्या के मुख्य साजिशकर्ता बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा के फैसले को उम्रकैद में बदलने का केंद्र सरकार का फैसला किसी खास योजना की तरफ इशारा करता है। एक सीनियर अधिकारी की मानें तो केंद्र सरकार ने ये फैसले सिखों की भावनाओं को शांत करने और पाकिस्तान के के-2 प्लान (कश्मीर और खालिस्तान) को बेपटरी करने के लिए उद्देश्य से लिया है।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब में आतंकवाद के दौरान अपराध करने के लिए देश की विभिन्न जेलों में बंद आठ सिख कैदियों को सरकार श्री गुरु नानक देवजी की 550वीं जयंती पर मानवीय आधार पर रिहा करेगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान खालिस्तानियों के जरिए भारत में नापाक कोशिशों को अंजाम देने के फिराक में है। यही वजह है कि पाकिस्तान समर्थित खालीस्तानी आतंकवादियों ने चीनी ड्रोन के जरिए भारत में हथियारों के खेप गिराए थे।

आईएसआई की “के 2” योजना का हिस्सा है

अधिकारी ने कहा कि सरकार का यह फैसला 2015 से ही पाइपलाइन में था और इस साल पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जैसे ही सरकार दोबारा सत्ता में आई, इस पर तुरंत तेजी लाई आई। बताया जाता है कि सरकार के इस फैसले के पीछे सिख समुदाय के घावों को ठीक करना और पंजाब में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई द्वारा साजिश से “विदेश में रहने वाले कट्टरपंथियों” को दूर करना है।

उन्होंने कहा कि यह कश्मीर और पंजाब में भावनाओं का फायदा उठाने की पाकिस्तान की आईएसआई की “के 2″ योजना का हिस्सा है। इस मामले से परिचित एक अधिकारी ने कहा, ” भारत सरकार ने कश्मीर को विकास के रास्ते पर लाने के लिए धारा 370 को रद्द करने और सिख समुदाय की भावनाओं को शांत करने के मकसद से इस तरीके से जवाब दिया है।

312 विदेशी सिखों के नाम काली सूची से हटा दिए गए

आठ सिखों को रिहा करने के पीछे सरकार की कोशिश है कि सिखों के भावनाओं को शांत किया जाए ताकि पाकिस्तान अपने मंसूबों में कामयाब न हो सके। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा यह फैसला विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा इंटेलिजेंस ब्यूरो और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के प्रमुखों के साथ मिलकर किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले गृह मंत्रालय ने भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे 312 विदेशी सिखों के नाम काली सूची से हटा दिए गए। अब इस सूची में सिर्फ दो नाम बचे हैं। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने विदेशी सिख नागरिकों के नामों वाली काली सूची की समीक्षा की और उसके बाद यह फैसला लिया गया।

विदेशी सिख नागरिकों संबंधी काली सूची के, विदेश में विभिन्न भारतीय मिशनों द्वारा प्रबंधन किए जाने के काम को भी भारत सरकार ने बंद कर दिया है। अधिकारी ने कहा कि सिख समुदाय के घावों को भरने की प्रक्रिया 12 नवंबर 2015 को लंदन में सिख समूहों के साथ प्रधान मंत्री मोदी की बैठक के साथ शुरू हुई। उस बैठक में कट्टरपंथी सिख तत्वों की वापसी की सुविधा की मांग उठाई गई थी।

आतंकी समूह पंजाब और पड़ोसी राज्यों में धमाके की साजिश रच रहा

गौरतलब है कि हथियारों और गोला-बारूदों की यह पूरी खेप जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को अंजाम देने के मकसद से भेजी गई । पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस द्वारा समर्थित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) नेटवर्क इसके पीछे है। 22 सितंबर को पंजाब पुलिस ने चार लोगों की गिरफ्तारी के साथ रविवार को खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के एक आतंकी मॉड्यूल के खुलासे का दावा किया जिसे पाकिस्तान और जर्मनी स्थित समूहों का समर्थन हासिल था।

पुलिस ने कहा कि आतंकी समूह पंजाब और पड़ोसी राज्यों में धमाके की साजिश रच रहा था। इन आतंकियों के पास से पांच एके-47 राइफल, पिस्तौल, सेटेलाइट फोन और हथगोलों समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गए हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

 



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *