पंजाब की विकास अथॉरिटियों द्वारा जायदादों की ई-नीलामी 1 अक्तूबर से

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पुड्डा और आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग अधीन काम कर रही विशेष विकास अथॉरिटियों जैसे गमाडा, पटियाला विकास अथॉरिटी ( पी. डी. ए)., जालंधर विकास अथॉरिटी ( जे. डी. ए)., गलाडा और बठिंडा विकास अथॉरिटी ( बी. डी. ए.) द्वारा राज्य भर में अपने अधिकार क्षेत्र अधीन आती विभिन्न प्रोपरटियों की ई-नीलामी 1 अक्तूबर, 2019 से शुरू की जायेगी।

अमृतसर विकास अथॉरिटी ( ए. डी. ए.) की ई- नीलामी 3 अक्तूबर से शुरू होगी। बाकी सभी विकास अथॉरिटियों की ई- नीलामी 10 अक्तूबर तक होगी जबकि गमाडा की नीलामी 11 अक्तूबर और अमृतसर विकास अथॉरिटी की ई -नीलामी 14 अक्तूबर तक चलेगी।

यह जानकारी देते हुए आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस नीलामी में लोगों को पेट्रोल पंप, औद्योगिक, व्यापारिक और रिहायशी जायदादें खरीदने का मौका मिलेगा। ई -नीलामी के दौरान गमाडा के अधिकार क्षेत्र में व्यापारिक प्लॉट और ऐरोसिटी और मैडीसिटी में पेट्रोल/ डीजल/ सीएनजी पंप, आईटी औद्योगिक प्लॉट और आईटी सिटी में होटल साईट खरीदने का मौका मिलेगा।

एससीओ, बूथ और रिहायशी प्लॉट भी खरीदे जा सकते हैं

इसके अलावा विभिन्न सैक्टरों में एससीओ, बूथ और रिहायशी प्लॉट भी खरीदे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ई-नीलामी के दौरान राजपुरा में भी औद्योगिक प्लॉट खरीदे जा सकते हैं।  प्रवक्ता के अनुसार जिन शहरों में जायदादें खरीदी जा सकती हैं उनमें पटियाला, मोहाली, जालंधर, लुधियाना, बठिंडा, अमृतसर, मलोट, संगरूर, अमरगढ़, फिल्लौर, गुरदासपुर, कपूरथला, फगवाड़ा, बटाला और सुल्तानपुर लोधी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि नवरात्रों के इन दिनों में लोग निवेश करने को प्राथमिकता देते हैं इसलिए उम्मीद है कि अक्तूबर महीने की ई- नीलामी से सरकार को अच्छी आमदन होगी। ई- नीलामी सम्बन्धी ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाईट भी देखी जा सकती है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *