7 साल चला अफेयर, 4 घंटे मंडप में बैठी रही दुल्हन, नहीं पहुंचा गुरदासपुर से दूल्हा, पढ़ें अजब प्रेम की गजब कहानी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुर। सात साल तक प्यार में रहने के बाद एक प्रेमी जोड़े ने शादी करने की सोची. शादी के ल‍िए दुल्हन मंडप में बैठी रही लेक‍िन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा. आखिर 4 घंटे बाद दुल्हन पुल‍िस थाने पहुंची और पुल‍िस में श‍िकायत की. यह चौंकाने वाला मामला पंजाब के गुरदासपुर का है।

पुलिस थाना गुरदासपुर में पहुंची दुल्हन बनी लड़की दीपिका ने बताया कि उसका 7 साल से गुरदासपुर के रहने वाले रमन कुमार के साथ प्रेम संबंध था. अब उन दोनों ने अपने परिवार को शादी के लिए मना ल‍िया था. शादी से पहले होने वाली सब रस्में भी पूरी की और रव‍िवार को शादी तय थी।

लड़की और उसके परिवार वालों ने बताया क‍ि वह सब तैयारी कर चुके थे लेकिन लड़का रमन अपनी बारात लेकर मंदिर नहीं पहुंचा. पूरा दिन उसका इंतजार करते रहे और फोन पर भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन न तो रमन का कुछ पता लगा और न ही उसके परिवार का. वहीं, लड़की और उसका परिवार वाले लड़के वालों के खिलाफ शिकयत दर्ज करवाने पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्होंने कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

उधर, इस मामले में पुलिस स्टेशन गुरदासपुर के इंचार्ज कुलवंत सिंह ने कहा कि लड़की दीपिका ने पुलिस स्टेशन में आकर लड़के रमन कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. दुल्हन ने बताया क‍ि रमन शादी का वादा कर शादी के मंडप पर नहीं आया. लड़की के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच में जो सामने आएगा उसके अनुसार मामला दर्ज किया जायेगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *