औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्रीजी, मोबाइल पर बात करते मिले मुलाजिम, मौके पर ही मुअत्तली के आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जेल मंत्री रंधावा द्वारा रोपड़ और होशियारपुर जेल की अचानक चैकिंग

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के जेल मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज प्रात:काल रोपड़ और होशियारपुर जेल की अचानक चैकिंग की। इस चैकिंग के दौरान तीन जेल कर्मचारियों को नियमों के उल्ट मोबाईलों का प्रयोग करते पकड़ा गया। जेल मंत्री के निर्देशों पर विभाग द्वारा मोबाइल का प्रयोग करते दो कर्मचारी मुअत्तल किये और तीसरे के खि़लाफ़ कार्यवाही के लिए पैसको को कहा।

पंजाब सरकार द्वारा राज्य की जेलों की सुरक्षा को हर हाल में यकीनी बनाने की वचनबद्धता दोहराते हुये जेल मंत्री स. रंधावा ने ज़मीनी हकीकतें देखने के लिए आज प्रात:काल 7.10 बजे रोपड़ जेल अचानक पहुँच कर चैकिंग की। इस दौरान हैड कांस्टेबल प्रगट सिंह और वार्डर सतविन्दर पाल सिंह मोबाइल का प्रयोग करते हुये पकड़े गए।

जेल मंत्री के आदेशों पर दोनों को विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करके मुअत्तल करने का फ़ैसला किया गया है। इसके बाद जेल मंत्री ने 8.49 बजे होशियारपुर जेल का दौरा किया जहाँ पैसको वार्डर बुद्ध सिंह को मोबाइल का प्रयोग करते हुये पकड़ा गया। जेल विभाग ने इस कर्मचारी को हटाने के लिए पैसको को कहा है।

लापरवाही या ग़ैर-अनुशासनी कार्यवाही को बर्दाश्त नहीं

जेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जेल मंत्री स. रंधावा द्वारा पहली मई 2018 को बुलाई समूह जेल सुपरडैंटों की मीटिंग में यह फ़ैसला किया गया था कि सुपरडैंट रैंक से नीचे कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जेल की सीमा के अंदर मोबाइल फ़ोन का प्रयोग नहीं कर सकेगा। इसके उपरांत ए.डी.जी.पी. जेलें द्वारा बाकायदा तौर पर 17 मई, 2018 को समूह जेल सुपरडैंटों को पत्र लिख कर जेल मंत्री के आदेशों संबंधी अवगत करवा दिया गया था यदि जेल अंदर सुपरडैंट से नीचे रैंक का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मोबाइल का प्रयोग करता पकड़ा गया तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।

जेल मंत्री ने कहा कि जेलों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही या ग़ैर-अनुशासनी कार्यवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खि़लाफ़ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जेलों की सुरक्षा का मामला बहुत संवेदनशील है जो राज्य की कानून, अमन व्यवस्था के साथ सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है जिसमें लापरवाही किसी भी कीमत पर नहीं बर्दाश्त की जा सकती।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *