डेली संवाद, जालंधर
जय मिलाप पंजाब (ज्वाइंट एसोसिएशन आफ मेडिकल लेबोरेटरी एंड एलाइड प्रोफेशनल) के सदस्यों ने अलग-अलग जिलों की कोर कमेटियों और सदस्यों ने पटियाला में राज्य स्तरीय बैठक की। इस बैठक में अगले दो वर्षों के लिए जय मिलाप की कोर कमेटी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
जगदीप सिंह भारद्वाज (सुनाम) को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। राजन बैक्टर खन्ना को राज्य महासचिव और शिन्दर पाल सिंह जालंधर को राज्य खजांची नियुक्त किया गया। बैठक में अशोक गोयल राष्ट्रीय अध्यक्ष, आलोक सक्सेना राष्ट्रीय सह-संयोजक, डॉ राकेश शर्मा अध्यक्ष फाजिल्का, प्रदीप मोंगा जिला अध्यक्ष मोगा, गुरवंत सिंह बाजवा, सोनू रतन जिला अध्यक्ष जालंधर, नीरज जस्सल चेयरमैन जालंधर और मोहित गुप्ता उपस्थित थे।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।