भगवान वाल्मीकि जयंती पर जालंधर में निकाली गई विशाल शोभायात्रा, जयघोषों से गूंजा शहर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर। भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में अली मोहल्ला से भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। कहीं लंगर लगा कर, कहीं श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर तो कहीं भव्य स्टेज लगा कर भक्त अपनी श्रद्धा और उत्साह दिखा रहे थे। भगवान वाल्मीकि के जयघोष से धरती और आकाश गूंज रहे थे।

शोभायात्रा के दौरान सारा जालंधर भगवान वाल्मीकि जी के रंग में रंगा नजर आ रहा था। अली मोहल्ला से भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी की तरफ से भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अली मोहल्ला से होते हुए भगवान वाल्मीकि चौक, श्रीराम चौक, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर से होते हुए माई हीरां गेट के अलावा पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए वापस अली मोहल्ला मे संपन्न हुई।

इस दौरान हाथी, घोड़ों व बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में सिर पर कलश उठाए महिलाएं प्रभु वाल्मीकि जी का गुणगान करती आगे बढ़ रही थीं। पालकी साहब के आगे श्रद्धालु नतमस्तक हो खुद को धन्य महसूस कर रहे थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *