हिन्दू नेता के हत्याकांड के तार खालसा होटल से जुड़े, यहीं रुके थे हत्यारे, खून के धब्बे लगे भगवा कपड़े बरामद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कमलेश तिवारी हत्याकांड में एक के बाद एक नई कड़ियां जुड़ती जा रही है

हिन्दू नेता के हत्याकांड के तार खालसा होटल से जुड़े, यहीं रुके थे हत्यारे, खून के धब्बे लगे भगवा कपड़े बरामद
लखनऊ के खालसा होटल के कमरे से भगवा कपड़े की जांच करता अधिकारी

लखनऊ। हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड में एक के बाद एक नई कड़ियां जुड़ती जा रही है. तफ्तीश में लगी पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि दोनों हत्यारे लखनऊ के खालसा होटल में रुके थे. उन्होंने अपने असली नाम से ही होटल में कमरा बुक कराया था. वहां जिन ID पर होटल की बुकिंग की गई थी वो संदिग्धों अशफाक और मोइनुद्दीन की ही होने की आशंका है. दोनों संदिग्ध होटल के रूम नंबर G 103 में रुके थे।

शुरूआती जांच में ये सामने आया है कि हत्यारे उद्योग नगरी एक्सप्रेस से कानपुर पहुंचे थे. कानपुर से लखनऊ का सफर उन्होंने सड़क से तय किया. एसटीएफ कानपुर रेलवे स्टेशन और कानपुर लखनऊ राजमार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. इस मामले को लेकर लगातार छापेमारी कर रही एसटीएफ कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

17 अक्टूबर की रात बुक किया था होटल

जानकारी के मुताबिक आरोपी 17 अक्टूबर की रात 11 बजकर 8 मिनट पर होटल में आए थे. 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 38 मिनट गए फिर वापस दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर वापस आए. उसके बाद दोपहर 1 बजकर 37 मिनट पर होटल से चले गए. होटल के कमरे से पुलिस एक लावरिस बैग भी मिला है।

होटल में दी गई ID के मुताबिक संदिग्धों का पता- शेख अशफाक हुसैन पुत्र ज़ाकिर हुसैन और पठान मोइनुद्दीन अहमद निवासी 304, जिलानी अपार्टमेंट प्लॉट नंबर 15-16 पद्मावती सोसाइटी लिम्बायत सूरत सिटी गुजरात है।

हिन्दू नेता के हत्याकांड के तार खालसा होटल से जुड़े, यहीं रुके थे हत्यारे, खून के धब्बे लगे भगवा कपड़े बरामद

होटल के रूम में अलमारी में बैग, लोअर, लाल रंग का कुर्ता, भगवा रंग का कुर्ता, जिओ मोबाइल का नया बॉक्स, शेविंग किट, चश्मे का बॉक्स मिला है. कुर्ते के साथ साथ होटल में मिली तौलिया पर भी खून के निशान मिले हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सूरत जिले के तीन निवासियों समेत कुल पांच लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया. पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को हुई इस हत्या के सिलसिले में बिजनौर निवासी आरोपियों मुफ्ती नईम काजमी और मौलाना अनवारुल हक के साथ-साथ गुजरात में सूरत निवासियों फैजान यूनुस, मोहसिन शेख और राशिद अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

हिन्दू नेता के हत्याकांड के तार खालसा होटल से जुड़े, यहीं रुके थे हत्यारे, खून के धब्बे लगे भगवा कपड़े बरामद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *