अमरजीत सिंह टिक्का ने PMIDB के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला, ये मंत्री रहे उपस्थिति

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 04 Nov 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
अमरजीत सिंह टिक्का ने आज पंजाब मीडियम इंडस्ट्रियल डिवैल्पमैंट बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर पद संभाल लिया। इस मौके पर पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत और ऊच्च शिक्षा मंत्री श्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस मौके पर उनके रिश्तेदार, दोस्त और आदरणिय भी उपस्थित थे।

यहाँ उद्योग भवन में अपना पद संभालने के बाद में अमरजीत सिंह टिक्का ने नई जि़म्मेदारी देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह बतौर चेयरमैन अपनी नई जि़म्मेदारी को पूरे सामथ्र्य और शिद्दत के साथ निभाएंगे।
टिक्का ने राज्य के नौजवानों को उत्साहित करते हुए कहा कि उनको सरकारी नौकरियों के पीछे भागने की बजाय स्व-रोजग़ार के लिए सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बड़े उद्योग स्थापित करने के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा राज्य सरकार पहले ही उद्योग समर्थकीय वातावरण सृजन करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में औद्योगिक और व्यापार विकास नीति 2017 लागू की जा चुकी है, जिसमें उद्योगों को अनेकों वित्तीय छूटें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि वह राज्य में औद्योगिक आर्थिकता को मज़बूती देने, नई औद्योगिक इकाईयाँ स्थापित करने और कमज़ोर औद्योगिक इकाईयों को पुनर्जीवित करने के लिए विशेष यत्न करेंगे।

इस मौके पर फग़वाड़ा के नव-नियुक्त विधायक श्री बलविन्दर सिंह धालीवाल, पी.एस.आई.ई.सी. के चेयरमैन श्री गुरप्रीत सिंह बस्सी, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डिवैल्पमैंट बोर्ड के चेयरमैन श्री पवन दीवान के अलावा उद्योग विभाग के सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *