किसानों को अब गन्ना बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, सरकार किसान से पूछेगी की भुगतान हुआ या नहीं : योगी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 460 शब्द|📅 04 Nov 2019

डेली संवाद, बागपत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण होने से किसानों को अगले 30 वर्षों तक गन्ना बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि अब सरकार किसान से पूछेगी की भुगतान हुआ या नहीं। मिल से 27 मेगावाट बिजली पैदा होगी, बिजली बिकेगी और किसानों को समयबद्ध भुगतान भी होगा। प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुना करने पर प्रधानमंत्री मोदी के अभियान को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब दंगे नहीं होते। यहां के युवा अब खुशहाल हैं और पुलिस में भर्ती हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें सोमवार को रमाला सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड बागपत की क्षमता विस्तार वाली परियोजना के लोकार्पण मौके पर कही। जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि पहले किसानों का शोषण और उत्पीड़न होता था।

चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे, 30 साल से किसान रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण की मांग कर रहे थे। लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने किसानों की आवाज को अनसुना किया। अब क्षेत्र के किसानों का पूरा गन्ना लेंगे, भले ही हमें एथेनॉल बनाकर बेचना पड़े।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नही होता है। पिछले साल 119 चीनी मिलें चलाई थी और इस साल तीन चीनी मिल चलाने जा रहे हैं। 50 हजार कुंतल गन्ना पेराई एक चीनी मिल एक दिन में करेगी। रमाला चीनी मिल की पेराई क्षमता 2750 टीसीडी से बढ़ाकर 5000 की गई है। किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिले, इसके लिए सरकार कटिबद्ध है।

कुम्भ से पहले गंग नहर की दोनों लेन बेहतर किया जाएगा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हरिद्वार में 2021 में होने वाले कुम्भ से पहले गंग नहर की दोनों लेन बेहतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नया विश्वविद्यालय बनाने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार गढ़मुक्तेश्वर को हरिद्वार की तर्ज पर एक नए तीर्थ के रूप में विकसित करेगी।

योगी ने कहा कि प्रदेश की 23 करोड़ जनता के हक पर अब कोई डाका नहीं डाल सकता है। प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो किसानों के हित में लेकर कई फैसले किए गए। अब किसान खुशहाल हैं। उन्होंने कहा कि बागपत का एक गांव ऐसा है, जहां से 27 नौजवान पुलिस में भर्ती हुए हैं।

योगी ने कहा कि सरदार पटेल और बाबा भीमराव जो चाहते थे वो 70 साल में नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर आतंकवाद पर गहरी चोट देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत की धरती पर आतंकवाद, अलगावाद, भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। जम्मू और लद्दाख में संविधान लागू किया है। साथ ही पाकिस्तान को बता दिया कि मांद में घुसकर मरेंगे और सेना काश्मीर में यही कर रही है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *