डेली संवाद, जालंधर
कूड़ा फेंकने को लेकर जालंधर के कांग्रेसी पार्षद और पार्षद पति में गाली-गालौच और मारपीट की नौबत आ गई। कूड़े के डंप पर कूड़े को लेकर पार्षद अवतार सिंह और पार्षदपति माइक खोसला लड़ गए। निगम के कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा ने बीचबचाव करवाया।
टांडा रोड विकासपुरी मोड़ पर कूड़े के डंप को लेकर वार्ड नं 60 के पार्षद अवतार सिंह व वार्ड 61 के पार्षदपति माइक खोसला में लड़ाई हो गई। दोनों नेताओं के बीच हो रही लड़ाई को निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा ने सुलझाया। आपको बता दें कि जालंधर शहर में कूड़ा फेंकने को लेकर बड़ी परेशानी है। जिससे आए दिन कौंसलर खुद लड़ रहे हैं।