इंफाल में IED ब्लास्ट, चार पुलिसकर्मी सहित एक नागरिक घायल, पूरे इलाके को खाली करवाया

Daily Samvad
2 Min Read

इंफाल। मणिपुर की राजधानी इंफाल के थंगल बाजार में मंगलवार सुबह IED ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में चार पुलिसकर्मी और एक नागरिक गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को फिलहाल, नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करवा दिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। जिस वक्त ये धमाका हुआ तब बाजार में काफी चहल-पहल थी।

घटना की एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें आप देख सकते हैं कि कुछ पुलिस वाले और स्थानीय लोग बाजार में मौजूद है। तभी अचानक इतना तेज धमाका होता है कि वहां मौजूद लोग और पुलिस सकते में आ जाती है।

पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते लोगों को आसपास से हटा दिया गया है। हमलावरों ने पुलिस को ही निशाना बनाते हुए हमला किया था। जिस इलाके में ये धमाका हुआ है वहां बिहार के रहने वाले लोग ज्यादा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, किसी भी उग्रवादी समुह ने इस हमले की जानकारी नहीं ली है।

ये हुए हैं घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलों के नाम हुइरंगबम बोबे, निंगथोजम इबोतोंबा सिंह, खुराइजम बोनी, थोंगम देवान कृष्ण गुरुंग औरलामबाम अमरजित है।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *