डेली संवाद, जालंधर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुलतानपुर लोधी पहुंचने पर भाजपा के 4 नेता उनके स्वागत में शामिल रहे। जिसमें भाजपा पंजाब युवा मोर्चा के अधयक्ष सन्नी शर्मा, महिला मोर्चा अधयक्ष रीना जेटली, किसान मोर्चा अधयक्ष विक्रमजीत सिंह चीमा, एस.सी.मोर्चा अधयक्ष डाक्टर दिलबाग राय शामिल थे।
सन्नी शर्मा ने कहा कि वह पार्टी का धनयावाद करते हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री के स्वागत की जिममेदारी दी गई। और भाजपा की यही निर्णय दर्शाता है कि पार्टी से जुडा एक छोटा कार्यकत्र्ता भी बडे औधे पर जा सकता है। शर्मा ने कहा कि बाबा गुरुनानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्षय में कॉरीडोर के उद्घाटन से श्रद्धालुओं को श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए आसानी होगी। कई वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने से हर कोई खुश है। और यह केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि यह सपना संभव हुआ है।