इनोसेंट हाट्र्स के छात्रों का जिला स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन, 16 स्वर्ण पदक जीते

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 190 शब्द|📅 13 Nov 2019

डेली संवाद, जालंधर
इनोसेंट हाट्र्स के चारों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, रॉयल वल्र्ड व कैंट जंडियाला रोड) ने जिला स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया। इस कराटे चैम्पियनशिप में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग में लडक़े व लड़कियों ने भाग लिया।

16 स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थी

ग्रीन मॉडल टाऊन से विभोर अग्रवाल, रतनेश, आस्था, रुषार, रेयान, आदिल, गुरतेज, समर्थ, लोहारां से रवताप, ऋचा, रूपाली, रिजुल, गुरजोत, दिव्यांशु, रॉयल वल्र्ड से तान्या व सुधांशु हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने 5 रजत व 6 कांस्य पदक भी जीते। इस कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन लॉ ब्लास्म स्कूल में करवाया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों से आए लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इनोसेंट हाट्र्स के छात्रों का जिला स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन, 16 स्वर्ण पदक जीते

स्कूल मैनेजमैंट ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए एच.ओ.डी. स्पोट्र्स संजीव भारद्वाज तथा कोच हरप्रीत सिंह को बधाई दी। इनोसेंट हाट्र्स के सैक्रेटरी डा. अनूप बौरी ने बच्चों की इस शानदार सफलता तथा उनके राज्य स्तर पर पहुंचने के लिए उन्हें बधाई दी तथा उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा कहा कि विभिन्न मानदंडों के आधार पर विजेता विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में राहत दी जाएगी।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *