पराली न जलाने वाले 29343 किसानों के लिए 19.09 करोड़ रुपए का मुआवज़ा जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 15 Nov 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने अब तक ग़ैर-बासमती धान की काश्त करने वाले 29343 छोटे और सीमांत किसानों को पराली न जलाने के बदले लगभग 19.09 करोड़ रुपए का मुआवज़ा राशि जारी कर दी है। यह जि़क्रयोग्य है कि राज्य सरकार ने पराली जलाने के रुझान का त्याग करने वाले छोटे और सीमांत किसानों को 2500 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवज़ा देने का फ़ैसला किया है।

आज यहाँ यह प्रगटावा करते हुए कृषि सचिव काहन सिंह पन्नू ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा अब तक सौंपी गई सूची के मुताबिक 19.09 करोड़ रुपए की मुआवज़ा राशि सीधे तौर पर किसानों के बैंक खातों में भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि आज तक 85,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं और आवेदन जमा करवाने की आखिरी तारीख़ 30 नवंबर, 2019 है।

उन्होंने कहा कि हरेक आवेदन की तस्दीक गाँव की पंचायत करेगी और उसके बाद राजस्व विभाग की सम्बन्धित अथॉरिटी द्वारा की जायेगी जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि ग़ैर-बासमती की काश्त करने वाले पाँच एकड़ तक के स्वामित्व वाले किसानों के लिए ही मुआवज़े की सिफ़ारिश की जा सके।

श्री पन्नू ने चेतावनी दी कि यदि कोई सरपंच या राजस्व अधिकारी गलत ढंग से किसी आवेदन की सिफ़ारिश करता पाया गया तो उसके खि़लाफ़ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने किसानों को भी ताडऩा करते हुए कहा कि गलत ढंग से मुआवज़ा हासिल करके सार्वजनिक पैसों का दुरुपयोग करने वाले किसान के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *