अनुराग ठाकुर से मिले राकेश राठौर, टैक्स समेत राजनीतिक मुद्दों पर की चर्चा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 24 Nov 2019

डेली संवाद, जालंधर। आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री वित्त एवं कारपोरेट अफेयर्स अनुराग सिंह ठाकुर का सर्किट हाउस जालंधर में पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के सीनियर कार्यकर्ताओ पार्षदों जिला पदाधिकारियों मंडल मोर्चों के अध्यक्षों द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिलना हुआ।

उन्होंने जी एस टी एवं टैक्स के कुछ अहम मुद्दों पर शहर के उद्योगपतियों और व्यापारियों जो भी दिक्कत पेश आ रही हैं उसको लेकर उनके साथ चर्चा और बातचीत की।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इसके लिए उनके विभाग द्वारा समय-समय पर उचित कदम उठाए जा रहे हैं और उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर पर काफी भरसक प्रयास कर रही है जो भी परेशानी और दिक्कत किसी भी स्तर पर किसी भी तरह के व्यक्ति को आ रही है और उसे दूर कर इसे और भी सुगम और सरल बनाया जा सके। इसके लिए हमारा विभाग प्रयासरत है।

इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्पोर्ट्स सेल मनीष विज, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, जिला महामंत्री राजीव ढींगरा, रवि महेंद्रू, अशोक गांधी, सुभाष सूद मौजूद थे।

इसके अलावा शिव दयाल चुघ, पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा अविनाश शैले, दविंदर कालिया, अमित सिंह संध्या, अरुण बजाज, किशन लाल शर्मा, दीपक तेलु ,पार्षद सुशील शर्मा, वीरेश मिंटू, प्रभ दयाल, शाहिना परवीन, अर्जुन खुराना,युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव शर्मा मनी,स्पोर्ट्स सेल अध्यक्ष अमित भाटिया,संजीव बाली,अजय चोपड़ा, ललित यादव बाबू,हितेश सयाल, राहुल चोपड़ा, जय कल्याण, विकास कल्याण, मोहम्मद यूसुफ, राम लुभाया कपूर, राजेश कपूर , यजीत हुरिया, सनी भगत,करण शर्मा, व अन्य उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *