सामने आए पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार, कहा – मैं NCP में था और हूं, किए बड़े खुलासे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अजित पवार बुधवार को पहली बार मीडिया के सामने आए. विधायक पद की शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा कि मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में था और हूं. क्या आपके पास मुझे पार्टी से निकालने की लिखित जानकारी है? मैं पार्टी में था और हूं।

अजित पवार ने कहा, नई सरकार में मेरी भूमिका पार्टी तय करेगी. उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा देने का फैसला मैंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किया. इसके बाद मैंने अपने पार्टी नेताओं से बात की थी।

इससे पहले अजित पवार महाराष्ट्र विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे. पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने मुस्कराते हुए वहां सबको चौंका दिया जब उनके वहां पहुंचते ही उनकी चचेरी बहन सुप्रिया सुले ने उनका स्वागत किया और इसके बाद उन्होंने उन्हें गले लगा लिया।

सुप्रिया सुले ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी गर्मजोशी से हाथ जोड़कर स्वागत किया और जब वे मुस्कराते हुए आगे बढ़े तो उनके कंधे पर हाथ रखकर उनसे बात की.सुप्रिया ने पूर्व स्पीकर और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरिभाऊ बागडे और अन्य नेताओं का भी गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे पिछले कई दिनों से चल रहा तनावपूर्ण माहौल वहां सुहावना हो गया।

आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे को शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की ओर से सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद के लिए महा विकास आघाड़ी का नेता चुना गया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *