ड्राइवर ने अश्लील वीडियो बनाकर मालकिन से वसूले करोड़ों रुपए, एसे हुए खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में शातिर ड्राइवर ने अपनी ही मालकिन की अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल करते हुए कई बार में उससे करीब एक करोड़ रुपए वसूल लिए। ड्राइवर ने मालकिन की कीमती जमीन का भी सौदा करके 50 लाख रुपए हड़प लिए। सालों से ब्लैकमेल का शिकार हो रही महिला ने आजिज होकर एसएसपी से शिकायत की।

जांच के बाद एसएसपी के निर्देश पर मझोला थाने में ड्राइवर समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद लोगों में एक प्रापर्टी डीलर भी शामिल है। पीड़ित महिला नागफनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके कारोबारी पति की रंजिश के चलते 2009 में हत्या कर दी गई थी। पति की मौत के बाद पीड़िता लंबे समय तक सदमे में रही थी।

ब्लैकमेलर ने पहले जीता पीड़िता का विश्वास फिर बनाई वीडियो

करोड़ों की संपत्ति संभालने वाला घर में कोई पुरुष नहीं था। इस बीच पाकबड़ा के डूंगरपुर रोड निवासी अरशद ने उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। उसके प्रति संवेदना जताते हुए विश्वास जीतना शुरू कर दिया। उसका भरोसा देखते हुए महिला ने उसे अपनी निजी गाड़ी का ड्राइवर रख लिया। पहले तो अरशद काम खत्म होने के बाद शाम को घर चला जाता था फिर बहाने से महिला के ही घर रुकने लगा।

चौबीस घंटे साथ रहने के कारण अरशद धीरे-धीरे मालकिन के करीब आ गया। उसने भरोसे की सीमाएं भी तोड़ दीं। चूंकि बुरे समय में अरशद ने परिवार का साथ दिया था, इसलिए महिला भी उसकी हरकतों को नजरंदाज करती रही। अरशद ने बाथरूम में नहाते समय और कपड़े आदि बदलते समय मालकिन की अश्लील वीडियो बना ली।

वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वसूले एक करोड़

अरशद ने इन वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर मालकिन को ब्लैकमेल करना शुरू किया। इस तरह मालकिन को ब्लैकमेल करते हुए अरशद ने अब तक जमीन के साथ ही करीब एक करोड़ रुपए वसूल कर लिए थे। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने पिछले दिनों एसएसपी अमित पाठक से न्याय की गुहार लगाई थी।

एसएसपी ने मामले की जांच एएसपी आदित्य लांग्हे से कराई। मामला सही मिलने पर मझोला थाने में अरशद निवासी पाकबड़ा, जुल्फिकार उल्लाह, जफरुल्लाह निवासीगण असालतपुरा थाना गलशहीद, हारुन निवासी ट्रांसपोर्ट नगर और नासिर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि मझोला पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी को जेल भेजा जाएगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *