जालंधर के पूर्व पार्षद जोगिंदर टोनी का निधन, मखदूमपुरा में आज होगा अंतिम संस्कार

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पूर्व पार्षद जोगिंदर सिंह टोनी का शुक्रवार का आकस्मिक निधन हो गया। टोनी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आज अपने निवास स्थान मखदूमपुरा में करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु से राजनीतिक और धार्मिक लोगों में शोक की लहर छा गई है। उनका संस्कार आज 4 बजे हरनामदास पुरा श्मशान घाट में किया जाएगा।

पार्षद जोगिंदर सिंह निगम हाउस में अपने विशेष अंदाज में मुद्दे को रखने के लिए जाने जाते रहेंगे। वे बिना किसी दल के निर्दलीय चुनाव लड़ते रहे। लगातार पार्षद होने के बाद भी वे लोगों को रोजाना मिलते थे और स्कूटर से पूरा वार्ड घूमते थे। उनके निधन पर विधायक सुशील रिंकू, मेयर जगदीश राजा, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, विधायक राजिंदर बेरी और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने शोक जताया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *