अगर आप बच्चा गोद लेना चाहते हैं तो पंजाब सरकार की इस वर्कशाप में जरूर आइए, मिलेगी अहम जानकारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चा गोद लेने (अडॉपशन) सम्बन्धी जागरूकता फैलाने के लिए प्रशिक्षण-कम-वर्कशॉप लगाई जाएंगी, जिसमें आम लोगों को बच्चा गोद लेने सम्बन्धी जागरूक किया जायेगा।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि देश में कानूनी प्रक्रिया के द्वारा बच्चा ‘हिंदु अडॉपशन एंड मेनटेनेंस एक्ट 1956’ और ‘जुवेनाईल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन) एक्ट 2015 के अंतर्गत गोद लेने का उपबंध है परन्तु दोनों कानून होने के बावजूद बच्चों को ग़ैर कानूनी ढंग से गोद लिया जा रहा है, जिसके मद्देनजऱ आम लोगों को बच्चा गोद लेने सम्बन्धी जागरूक करने के लिए विभाग की तरफ से चार ज़ोनों जिला एस. बी. एस. नगर, पटियाला, बठिंडा और जालंधर में प्रशिक्षण-कम-वर्कशॉप लगाई जा रही हैं।

पहली वर्कशॉप 10 दिसंबर 2019 को के. सी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूश में

वर्कशॉपों की समय सारणी और स्थानों बारे जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि पहली वर्कशॉप 10 दिसंबर 2019 को के. सी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन गेट नं. 2 करियाम रोड, एस. बी. एस. नगर में लगाई जायेगी, जिसमें जिला गुरदासपुर, रूपनगर, होशियारपुर और एस. बी. एस. नगर के लोग शामिल हो सकते हैं। इसी तरह दूसरी वर्कशॉप 16 दिसंबर 2019 को थापर यूनिवर्सिटी, आदर्श नगर, भादसों रोड पटियाला में लगाई जायेगी, जिसमें जिला संगरूर, पटियाला, एस. ए. एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब और बरनाला के लोग शामिल हो सकेंगे।

जबकि तीसरी वर्कशॉप 20 दिसंबर 2019 को बठिंडा में छाबड़ा पैलेस, बैकसाईड स्पोर्टस स्टेडियम में लगाई जा रही है, जिसमें जिला बठिंडा, फिऱोज़पुर, फरीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और मानसा के लोग सम्मिलन कर सकेंगे। इसके अलावा 26 दिसंबर 2019 को रैड क्रॉस भवन, लाजपत नगर जालंधर में चौथी वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिला कपूरथला, जालंधर, अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट, लुधियाना और मोगा के लोग शामिल होकर अडॉपशन सम्बन्धी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

अडॉपशन सम्बन्धी जानकारी हासिल करें

प्रवक्ता ने आगे बताया कि अडॉपशन सम्बन्धी जानकारी हासिल करने के इच्छुक व्यक्ति इन वर्कशॉपों में शामिल होने के लिए निर्धारित तारीख़ से दो दिन पहले अपने जिले के प्रोग्राम अफ़सर या जिला बाल सुरक्षा अफ़सर के साथ ईमेल आई. डी. या टैलिफ़ोन पर संपर्क करके रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, जिसके लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। प्रवक्ता ने बताया कि जिला एस.बी.एस नगर में लगाई जा रही वर्कशॉप में शामिल होने के लिए ईमेल से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *