ऐसा ब्याह कभी नहीं देखा होगा, एक ही मंडप में दो सगी बहनों को युवक ने पहनाई वरमाला, रचाई शादी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भिंड। मध्य प्रदेश में एक शादी इन दिनों चर्चा में है. एक दूल्हे ने एक ही मंडप में दो बहनों से शादी रचाई. यह मामला प्रदेश के भिंड जिले का है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बहन से शादी की और उसी मंडप में अपनी पत्नी से भी फिर से विवाह किया।

भिंड जिले की यह शादी सुर्खियों में है. भिंड जिले की मेहगांव जनपद के गुदावली गांव की महिला सरपंच विनीता के पति दिलीप ने एक ही मंडप के नीचे अपनी पत्नी विनीता और साली रचना से शादी की है. दिलीप और विनीता की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी. दोनों के तीन बच्चे भी हैं. दिलीप के मुताबिक इस शादी के लिए उसकी पत्नी विनीता ने हामी भरी।

दिलीप ने कहा कि पत्नी विनीता की हामी के बाद ही उसने पत्नी की ही कजिन रचना, जो रिश्ते में साली लगेगी, उससे ब्याह रचाया. इस अनोखी के दौरान जयमाल के स्टेज पर भी दो दुल्हनें थीं. दिलीप ने अपनी पत्नी विनीता के साथ ही रचना को भी गले में माला पहनाकर पत्नी रूप में स्वीकार किया. इसके बाद दिलीप अपनी दोनों पत्नियों के साथ स्टेज पर बैठा भी।

देखें इस अनोखे ब्याह की लाइव वीडियो

पत्नी के रहते क्यों की दूसरी शादी

पहली पत्नी के रहते दिलीप ने दूसरी शादी क्यों की, इस संबंध में दिलीप ने बताया कि पहली पत्नी की तबीयत ठीक नहीं रहती. बच्चे छोटे- छोटे हैं, इसलिए उनकी देखभाल के लिए दूसरी शादी का कदम उठाया. दिलीप ने बताया कि वह काफी समय से अपनी साली रचना को पसंद भी करता था, इसलिए जब दूसरी शादी की बात चली तो उसने यह बात अपनी पत्नी को बताई और उसकी रजामंदी के बाद ही यह शादी संपन्न हुई।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *