बीच सड़क लड़की को छेड़ रहा था युवक, महिला सिपाही ने पकड़ कर 33 सेंकेंड में जड़े 22 जूते, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुर। हैदराबाद में गैंगरेप और हत्या के आरोपियों के एनकाउंटर की घटना के बाद सड़क पर इंसाफ की घटनाएं बढ़ रही हैं. कानपुर में एंटी रोमियो टीम की महिला सदस्य ने सड़क पर इंसाफ का नजारा पेश किया. महिला कांस्टेबल ने लड़कियों पर फब्तियां कस रहे शोहदे को पकड़ लिया।

जिसके बाद महिला कांस्टेबल ने अपना जूता उतारकर उसकी जमकर पिटाई की. सरेराह महिला कांस्टेबल ने शोहदे को जूतों से जमकर पीटा. बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने ले आयी. बता दें कि पुलिस को लगातार क्षेत्र में स्कूल जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ करने की शिकायत मिल रही थी।

शोहदे को रंगे हाथों पकड़ा

एंटी रोमियो की टीम मंगलवार सुबह से ही स्कूल जाने वाले रास्ते पर तैनात थी. पुलिस ने एक शोहदे को रंगे हाथों पकड़ लिया. जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी चंचल चौरसिया ने शोहदे को खूब सबक सिखाया।

सड़क में ही उसने हाथ में जूता उठा लिया औऱ दे दनादन 22 जूते जड़ दिए. जिसके बाद बिठूर थाना पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई. पकड़े गए शोहदे पर पुलिस ने धारा 294 में मामला दर्ज कर लिया. महिला सिपाही द्वारा शोड़े की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो

महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से ले रही पुलिस

मामले में एसपी वेस्ट डॉ अनिल कुमार का कहना है कि शहर में महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लिया जा रहा है. लड़कियां मामलों की शिकायत करने के लिए आगे आएं. पुलिस शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करेगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *