नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर के बहुचर्चित यमुना एक्सप्रेसवे घोटाला मामले की जांच का जिम्मा अब सीबीआई ने ले लिया है। बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में प्रथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें एजेंसी ने पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता और 20 अन्य को नामजद किया है।
पूर्ववर्ती सरकार में बने यमुना एक्सप्रेसवे घोटाले की जांच शुरू। सीबीआई ने पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता और 20 अन्य को नामजद किया। जमीनों की खरीद में 126 करोड़ रुपये का घोटाला। @upeidaofficial@ThePoojaSingh1
@ManmohanSiingh#cbi #योगी_हैं_तो_यकीन_है pic.twitter.com/CZfZiZRF6d
— Mahabir Jaiswal (@mahabirjaiswal) December 25, 2019
अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई ने उत्तर प्रदेश सरकार की अनुशंसा के अनुरूप यह कदम उठाया है। सरकार ने यमुना एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए मथुरा में बड़ी जमीनों की खरीद में हुई 126 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं की जांच करने को कहा है।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार का आरोप है कि तत्कालीन यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे के लिए मथुरा के सात गांवों में 85 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी थी जिससे राज्य सरकार को 126 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
https://youtu.be/vONsauTHQXA









