डेली संवाद, जालंधर। पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त डायरेक्टर महिंदर सिंह गुल्लू ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में अपना कार्यभार संभाल लिया।
महिंदर सिंह गुल्लू ने कहा है कि कॉर्पोरेशन से जुड़े कार्य मे तेजी लाने के लिए नया सिस्टम विकसित किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे बखूबी निभाएंगे।





इस मौके पर मुख्य रूप से पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, विधायक राजिंदर बेरी, मेयर जगदीश राजा, मोहिंदर केपी, बलदेव सिंह देव, विधायक राजकुमार वेरका, मनोज नन्ना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंजीत सिंह सेठी, जगजीत सिंह कम्बोज, अशोक जोशी, अमरजीत सिंह सेठी समेत परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।







