गणतंत्र दिवस पर 16 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और 6 मंत्रालयों की झांकी को मंजूरी, पढ़ें क्या होगा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में पश्चिम बंगाल की झांकी नज़र नहीं आएगी. पश्चिम बंगाल की झांकी के प्रस्ताव को चयन करने वाली एक्सपर्ट कमेटी ने ख़ारिज कर दिया है. CAA और NRC को लेकर केंद्र और पश्चिम बंगाल पहले से ही आमने-सामने है ऐसे में झांकी का प्रस्ताव ख़ारिज करने से बात और बढ़ सकती है।

एक्सपर्ट कमेटी ने इस साल के लिए 16 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और 6 मंत्रालयों की झांकी को मंज़ूरी दी है. पश्चिम बंगाल सरकार के सूत्रों के मुताबिक उनकी ओर से राज्य में विकास कार्यों, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण की थीम पर कई प्रस्ताव दिए थे. 2019 में पश्चिम बंगाल की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल की गई थी।

बताते चले कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी NRC और CAA के खिलाफ लगातार मुहिम चला रही है. ममता बनर्जी का कहना है कि वो किसी भी सूरत में NRC और CAA को अपने राज्‍य में लागू नहीं करने देगी. 23 दिसंबर 2019 को ममता बनर्जी ने शरद पवार को पत्र लिखकर NRC और CAA पर समर्थन की अपील की थी. ममता के पत्र के जवाब में शरद पवार ने 27 दिसंबर 2019 को एक पत्र भेजा जिसमें NRC और CAA के खिलाफ ममता बनर्जी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्‍यक्‍त किया।

https://youtu.be/9JUzNtt8Vms



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *