सड़कें गंदी, गलियां गंदी, फिर भी ट्रैक्टर-ट्राली के नाम पर 2,30,92,992 रुपए ‘उड़ाने’ की तैयारी, यहां भी MLA बेरी ने मारी बाजी, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एफएंडसीसी की बैठक 6 जनवरी को, मेयर के साथ रहेंगे अधिकारी

डेली संवाद, जालंधर
शहर की सड़कें गंदी है। गलियां गंदी हैं। सफाई के नाम पर पहले से ही लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने एक बार फिर से ट्रैक्टर ट्राली से सफाई के नाम पर लाखों रुपए उड़ाने की तैयारी कर ली है। चारों विधानसभा हलकों में 2,30,92,992 रुपए का बजट बनाया गया है।

नगर निगम की एफएंडसीसी की बैठक 6 जनवरी को मेयर जगदीश राजा ने बुलाई है। इस बैठक में पेश किए जाने वाले एजैंडे में ट्रैक्टर ट्राली से शहर की सड़कों, गलियों से कूड़ा उठाने का काम शामिल है। शहर के लोगों को पता है कि किस तरह से शहर की सफाई हो रही है, बावजूद इसके ट्रैक्टर ट्राली की आड़ में लाखों रुपए वारे-न्यारे करने के लिए अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार कर दिया है।

बहुत बड़ा खेल है ट्रैक्टर ट्राली से सफाई

  • प्रस्ताव के मुताबिक जालंधर सैंट्रल हलके में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर ट्राली लगाई जाएंगी। ठेकेदार 7 ट्रैक्टर ट्राली और 2 लेबर लगा कर इस हलके की सफाई की एवज में 67,35,456 रुपए नगर निगम से हासिल करेगा
  • जालंधर नार्थ हलके में 6 ट्रैक्टर ट्राली सफाई के लिए लगाए जाएंगे, इसके लिए ठेकेदार को 57,73,248 रुपए भुगतान किया जाएगा।
  • जालंधर वेस्ट हलके में 6 ट्रैक्टर ट्राली सफाई के लिए होंगी, इसके लिए ठेकेदार को 57,73,248 रुपए सरकारी खजाने से दिया जाएगा।
  • जालंधर कैंट हलके में 5 ट्रैक्टर ट्राली सफाई के लिए लगाई जाएंगी, इसके लिए 48,11,040 रुपए भुगतान किया जाएगा।

मेयर का बेरी प्रेम

इसमें सबसे बड़ा खेल यह होता है कि टेंडर पर जितनी ट्रैक्टर ट्राली और मैनपावर लिखा जाता है, ग्राउंड में उतनी संख्या में काम नहीं करते। जिससे लाखों रुपए की बेईमानी और बंदरबांट होता है। मेयर जगदीश राजा ने यहां भी सैंट्रल हलके को तवज्जो दिया है। विधायक राजिंदर बेरी के हलके सेंट्रल में 7 ट्राली दी गई है, जबकि सबसे कम कैंट के परगट सिंह को पांच ट्राली दी गई है।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर, पढ़ें पूरा एजैंडा

एफएंडसीसी का पूरा एजैंडा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *