कांग्रेस के पापों का परिमार्जन है CAA, ये तोड़ने नहीं, जोड़ने वाला है : योगी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गोरखपुर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर जनजागरूकता के लिए गोरखपुर में घर-घर सम्‍पर्क अभियान की शुरुआत करने पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) कांग्रेस के पापों के परिमार्जन के तहत लाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार प्रकट करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यह कानून भारत की उस परम्‍परा का हिस्‍सा है जो विश्‍व मानवता के प्रति समर्पित है। पीडि़त और प्रताडि़त मानवता को भारत में शरण देने की बात करती है। मुख्‍यमंत्री प्रथम राष्‍ट्रपति डा.राजेन्‍द्र प्रसाद के प्रपौत्र प्रो.अशोक जान्‍हवी प्रसाद से मिलने के बाद उनके घर के बरामदे में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्‍य से कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने जिनमें सपा भी शामिल है, इस कानून के बारे में गलतफहमी और अफवाह फैलाकर लोगों की भावनाओं को हिंसा के लिए भड़काने का कुत्सित प्रयास किया। परिणाम स्‍वरूप देश के कुछ हिस्‍सों में हिंसक घटनाएं हुईं। इसी वजह से यह आवश्‍यक समझा गया कि सीएए पर जागरण अभियान शुरू किया जाए। समाज के प्रमुख लोगों से मिलकर उन्‍हें इसकी वास्‍तविकता से अवगत कराया जाए।

इसी के तहत रविवार को उन्‍होंने गोरखपुर में चार परिवारों में सम्‍पर्क किया। गोरखपुर विश्‍वविद्यालय में गोष्‍ठी भी आयोजित की गई। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सीएए, नागरिकता देने का कानून है लेकिन कांग्रेस-सपा ने इसे नागरिकता लेने का कानून बताते हुए अफवाह फैलाकर लोगों के मन में गलत बात भरने की कोशिश की। इसके नाम पर हिंसा भड़काने की कुत्सित कोशिश की गई।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *