मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैफुलबरा से की मुलाकात, योगी से इस मुस्लिम सख्श का है गहरा नाता, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर आज गोरखपुर में जिन चार बुद्धिजीवियों  से मुलाकात की, उनमें सबसे पहले जिस मुस्लिम शख्स से वह सबसे पहले मिले, उनसे उनका पहले से बड़ा गहरा नाता है। ये शख्स हैं चौधरी कैफुलवरा।

गोरखनाथ मंदिर के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ के समय से पारिवारिक संबंध रखने वाला चौधरी परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के इस्तेकबाल की तैयारियों में लगा हुआ है।

चौधरी हाउस के मुखिया कैफुलबरा ने बताया कि ब्रह्मलीन गुरु दिग्विजय नाथ और उनके दादा चौधरी सआदत हुसैन के प्रगाढ़ संबंध थे। गुरु दिग्विजयनाथ जी की परंपरा को महंत अवेद्यनाथ और अब योगी आदित्यनाथ भी उसी शिद्दत से निभा रहे हैं।

कैफुलबरा कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बाद में हैं पहले उनके परिवार के सदस्य हैं, उनका हमेशा ही स्वागत और इस्तेकबाल है। योगी जी नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जो जानकारी देंगे उसे वह और उनके परिवार के सदस्य मुस्लिम समाज फैला कर लोगों को जागरूक करेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने आज सबसे पहले परिवार के मुखिया चौधरी कैफुलबरा से मिल कर उन्हें नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी। साथ ही कानून के संबंध में मुस्लिम समाज में फैली भ्रांतियों की सच्चाई से भी अवगत कराया।

चौधरी कैफुलबरा ने सीएम योगी के सामने बुनकरों से बिजली के फिक्स चार्ज लिए जाने की योजना लागू रखे जाने और हुमायूंपुर कब्रिस्तान की समस्या के समाधान की भी मांग भी रखी। चौधरी परिवार ने भी सीएम से गोरखपुर में सीएए विरोध में हुए उपद्रव के आरोपियों को क्षमादान देने की गुजारिश की।

 



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *