पिट गई पंजाब पुलिस: छापा मारने पहुंची पुलिस को नशा तस्करों ने बंधक बनाकर पीटा, हथियार भी छीने

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के कपूरथला से बड़ी खबर है। यहां के गांव लाटियवाल में छापा मारने पहुंची पुलिस को गांव वालों ने बंधक बना लिया। इस दौरान गांव वालों ने पुलिस वालों की जमकर पिटाई भी की। इसे लेकर एक वीडिया भी वायरल हो रहा है।

पंजाब पुलिस पर लगातार हमले हो रहे हैं। कपूरथला में एक महीने में दूसरी बार नशा तस्करों ने सुल्तानपुर लोधी के गाव लाटियवाल में जालन्धर से आई पुलिस पार्टी पर हमला किया। देर रात जालन्धर पुलिस के एक विंग ने गाव लाटियवाल में नशा तस्करी की सूचना पर एक घर पर छापा मारा।

इस दौरान नशा तस्करी के आरोपी परिवार ने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। नशा तस्करों ने पुलिस के हथियार भी छीन लिए। कुछ पुलिस कर्मचारी गम्भीर रूप से जख्मी हो गये जिन का इलाज जालन्धर के हस्पताल में चल रहा है।

उधर, पुलिस ने अभी तक करीब 5 से 6 लोगो को हिरासत में ले लिया है और छीना हुआ हथियार भी बरामद कर लिया है। इस सारे मामले की जानकारी एक वायरल वीडियो से मिल रही है। पुलिस अभी जांच में जुटी है और उस ने आधिकारिक तौर तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

https://youtu.be/3120MDzDxv4





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *