पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर लगाए सनसनीखेज आरोप, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read

जालंधर। भाजपा की सबसे मजबूत कड़ी राष्ट्रहितैषी व जागृत कार्यकर्ता है। जो भाजपा के संघर्षकाल व विकास यात्रा में अपना सक्रिय योगदान देने से कभी भी पीछे नही रहे। उक्त शब्द भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लुधियाना प्रवास के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान कहे।

श्री चौहान नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति जागरूकता के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के आज तीसरे दिन लुधियाना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा के आगरा में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन की यादों को तत्कालीन पंजाब अध्यक्ष सुखविंदर पाल सिंह ग्रेवाल, जालंधर युवा मोर्चा के महासचिव किशनलाल शर्मा, सन्नी खन्ना, नरिंदर परमार, अरविंद मित्तल व अन्य युवा साथियो के साथ संगठन की गरिमा व शक्ति के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए वर्तमान में अपने देश मे ही सक्रिय देशविरोधी ताकतों के विरुद्ध डटने का आह्वान किया।

उन्होंने राष्ट्रहितैषी नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में कहा कि यह नागरिकता देने का अधिनियम है। पर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल मात्र अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए इसके विरुद्ध दुष्प्रचार कर इसे जाति विशेष के विरुद्ध बता कर आपसी सदभाव को तोडऩे का प्रयास कर रहे है। पर उन्हें हमेशा की तरह मुह की खानी पड़ेगी क्योकि उनके वास्ता देश के लिए सर्वस्व तक बलिदान कर देने वाले जागरूक, निष्कपट कार्यकर्ताओ से पड़ा है।

आज़ादी के पश्चात मात्र वोट लेने के लिए पैदा की गई सभी समस्याओं का मोदी सरकार बड़ी संजिदगी से निपटा रही है। सबका साथ सबका विकास के मनोरथ से किए जा रहे कार्यो के चलते देश का विकास अब पटरी पर आना शुरू हो गया है विश्व पटल पर भी भारत की विशेष पहचान बनी है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *