आवास विकास और विकास प्राधिकरणों के अलाटियों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, वन टाइम सेटेलमेंट योजना जल्द

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा – तीन महीने के लिए लाएं ओटीएस, कैंप लगाकर लोगों को जागरुक करें

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को निर्देश दिया है कि आवास-विकास परिषद और विकास प्राधिकरणों के डिफाल्टरों के लिए वन टाइम सेटेलमेन्ट (ओटीएस) योजना तीन महीने के लिए शुरू करें। योजना से अधिकतम लोग लाभान्वित हों इसके लिए इसका व्यापक प्रचार – प्रसार करें। आवेदन की प्रक्रिया को आनलाइन के साथ आफलाइन भी रखें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां लोकभवन में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा तैयार की गई वन टाइम सेटेलमेन्ट (ओटीएस) योजना -2020 का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद अधिकारियों को ये निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओटीएस योजना तीन महीने के लिए शुरू करें। पहले तीन महीने में डिफाल्टरों से आवेदन लिए जाएं, अगले तीन महीने में उनका निस्तारण करें और फिर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

पहले तीन महीने में आवेदन, अगले तीन महीने में निस्तारण, फिर कार्यवाही करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए आवास विकास परिषद और विकास प्राधिकरणों के अधिकारी जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को जागरुक करें। सभी शहरों से आंकड़े मंगवाए जाएं। इसके साथ अधिकारी और कर्मचारी लोगों के बीच जाकर इस संबंध में गोष्ठी भी करें। जिससे इसका ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके।

अधिकारियों की भी तय करें जवाबदेही

आवास विकास परिषद और विकास प्राधिकरणों के डिफाल्टरों पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई, इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जाए। पारदर्शिता के लिए इस बावत एक कमेठी गठित करें। बैठक में प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार, प्रमुख सचिव वित्त संजीव मित्तल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *