जालंधर में पति-पत्नी और ‘वो’, के चक्कर में गोलीबारी, पति के पैर में लगी गोली, सनसनी

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के गोपाल नगर में बुधवार सुबह गोली चलने से दहशत फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोहल्ले में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो रही थी, इतने में कहीं से गोली चली। गोली पैर में लगी जाना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक गोपाल नगर में पति-पत्नी के झगड़े दौरान सुलह करवाने वाले तीसरे व्यक्ति ने अचानक पति पर ही गोली चला दी। जिससे गोली पति के पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गोलीबारी चलने की सूचना पर थाना दो की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि पति-पत्नी झगड़ा कर रहे थे, तभी एक तीसरे व्यक्ति ने सुलह करवाना चाहा। अचानक  महिला के पति ने उक्त व्यक्ति को पीटना शुरू कर दिया, जिससे गुस्साए उक्त व्यक्ति ने गोली चला दी।

https://www.youtube.com/watch?v=3120MDzDxv4




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *