भारत बंद के दौरान अमृतसर में रोकी गई ट्रेन, कूचबिहार में बसों में तोड़फोड़, पढ़ें कहां क्या हुआ

Daily Samvad
2 Min Read
strike
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। भारत बंद का सबसे ज्यादा असर बंगाल में देखा जा रहा है. यहां प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा और नॉर्थ 24 परगना में रेलवे ट्रैक ब्लॉक किया. वहीं, कूचविहार में प्रदर्शनकारियों ने एक बस में जमकर तोड़फोड़ की। पंजाब में भारत बंद के दौरान अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया गया। यूनियन की तरफ से 13 सूत्री मांगें रखी गई हैं, जिनमें आम लोगों की जरूरत वाली चीजों के बढ़ते दाम को काबू करना भी शामिल है।

ये मांगे हैं:-

1. पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम, बेरोजगारी, महंगाई पर काबू पाने के लिए नीति बनाना.
2. मजदूरों की तन्ख्वाह बढ़ाना. यूनियन की मांग है कि मजदूरों की न्यूनतम तन्ख्वाह 21 हजार रुपये प्रति माह होनी चाहिए.
3. सोशल हेल्थ सर्विस में खुद को शामिल करना.
4. मजदूरों को मिड डे मील मिलना
5. 6000 रुपये की न्यूनतम पेंशन
6. पब्लिक सेक्टर बैंक के मर्जर का विरोध

दिल्ली में भारत बंद का असर देखा जा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में मार्च का निकाला. भारत बंद का असर बैंकों और ट्रांसपोर्ट पर पड़ा है. लोग खासे परेशान दिखे।

इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के सदस्यों के साथ विभिन्न क्षेत्रीय महासंघ भी हिस्सा ले रहे हैं. केंद्रीय यूनियनों में एटक, इंटक, सीटू, एआईसीसीटीयू, सेवा, एलपीएफ समेत अन्य शामिल हैं. उन्होंने बताया, ‘हम महंगाई, सार्वजनिक कंपनियों की बिक्री, रेलवे, रक्षा, कोयला समेत अन्य क्षेत्रों में 100 प्रतिशत एफडीआई और 44 श्रम कानूनों को संहिताबद्ध करने (श्रम संहिता) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *