CAA कानून के समर्थन में भाजपा ने जन संकल्प अभियान के तहत लोगों को किया जागरुक

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम पर चलाए जा रहे जन संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय विधानसभा में पड़ते मंडल 5 के अध्य्क्ष विनीत शर्मा की अध्य्क्षता में जन संपर्क अभियान एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्य्क्ष विनीत शर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल की जरूत ही नही पड़ती अगर देश का धार्मिक आधार पर बटवारा न हुआ होता। कांग्रेस की नीतियों के कारण ही देश का धर्म के आधार पर बटवारा हुआ। 1950 में हुए नेहरू लियाकत समझौते के अनुसार और रक्षा की पूरी छूट दी जाएगी। लेकिन पाकिस्तान में ये समझौता पूरी तरह से फेल हो गया।

1947 में पाकिस्तान में जहा अल्पसंख्यक की संख्या 23% थी वो 2011 में मात्र 3.7% रह गई।इसलिए पाकिस्तान,अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक रूप से प्रताड़ित हिन्दू,सिख,बौद्ध,जैन,के हितों की रक्षा के लिए नागरिकता संशोधन बिल लाया गया है।

इस अवसर पर एडवोकेट अशोक गांधी ने कहा की नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान में प्रताड़ित धार्मिक अल्पसंख्यको को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के भाजपा के वचन का क्रियान्वयन है। इन देशों में पिछले कई दर्शकों से हिन्दियों, सिख, जैन और पारसी लोगो के साथ शारीरिक एवं मानसिक उत्पीडत हो रहा है।

जिसमें विशेष तौर पर प्रदेश कार्यकरणी सदस्य एडवोकेट अशोक गांधी, हरमेश लाल शर्मा, कार्यक्रम के इंचार्ज मंडल महामंत्री तजिन्दर वालिया,रजिंदर गोसाई,चन्दन भनोट, किशनलाल शर्मा विशेष तौर पहुंचे। आयुष यादव, बोबिन शर्मा, सनी भगत, अमित भटिया, बलवीर कंडा, मुनीष शर्मा ,अमरीक सिंह,नितिन, चेतन,भोला,परमजीत सिंह,हरकीरत,सर्बजोत,अर्श शर्मा, निखिल, अक्षत, मनु, अमन, जगदीप, तुषार, पंकज, सौरव, शाम कालिया मौजूद रहे।

https://youtu.be/3120MDzDxv4




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *