डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण पर एक बार फिर से हमला बोला है। आज सुबह एसटीपी परमपाल के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने शहर के कई इलाकों में कार्रवाई की।
मेयर जगदीश राजा और निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा के आदेश पर नगर निगम की टीम ने आज सुबह बस्ती बावा खेल के राजनगर में अवैध रूप से निर्माण से बनी 6 दुकानों को गिरा दिया। इस दौरान निगम टीम को भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा।
शहर में अवैध निर्माण और अवैध कालोनियों का काम तेजी के साथ चल रहा है। नगर निगम के अधिकारी पहले अवैध निर्माण को नहीं रोकते हैं, जब अवैध निर्माण बनकर तैयार हो जाता है तो उसे गिराने टीम के साथ पहुंचते है।