पंजाब में एससी और एसटी कोटा जारी रखने के लिए पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, विशेष सत्र बुलाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब मंत्रीमंडल ने आज संवैधानिक (126वां संशोधन), बिल-2019 के अंतर्गत एस.सी./एस.टी. कोटा, एंग्लो इंडियन के बिना राज्य में अगले 10 साल के लिए जारी रखने और अन्य अहम वैधानिक कामकाज के लिए 16 और 17 जनवरी, 2020 को विधान सभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का फ़ैसला लिया है।

यह फ़ैसला गुरूवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता अधीन हुई पंजाब मंत्रीमंडल में लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रीमंडल ने राज्यपाल को भारतीय संविधान की धारा 174 (1) के अंतर्गत सदन का 10वां सैशन बुलाने के लिए सिफ़ारिश करने का फ़ैसला किया।

मंत्रीमंडल ने पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर के भाषण को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है जिससे 16 जनवरी को प्रात:काल 10 बजे विशेष सैशन शुरू होगा। 17 जनवरी को श्रद्धांजलियां देने के उपरांत संविधान बिल (126वां संशोधन), 2019 में संशोधन की तस्दीक के लिए प्रस्ताव पेश किया जायेगा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि उसी दिन प्रस्तावित वैधानिक कामकाज के बाद सदन उठा दिया जायेगा।

मीटिंग के दौरान यह फ़ैसला भी किया गया कि अलग-अलग बिल जो विशेष सैशन के दौरान रखे जाने हैं, को मंजूरी देने के लिए मंत्रीमंडल की अगली मीटिंग 14 जनवरी को होगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *