भाजपा कार्यालय में धीयाँ दी लोहड़ी के उपलक्ष्य में मनाया जायेगा लोहड़ी पर्व उत्सव : सुरेश महाजन

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, अमृतसर
लोहड़ी के पर्व को लेकर पूरे उत्तर भारत में जोश की लहर है और सभी इसे अपने-अपने ढंग से मनाने के लिए तैयारियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में जिला भाजपा मुख्यालय में एक बैठक की गई।

जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा अलका शर्मा के नेतृत्व में महिला भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई विशेष बैठक में भाजपा कार्यालय में मनाये जाने वाले “लोहड़ी पर्व उत्सव” से संबंधी विचार-विमर्श किया गया। सुरेश महाजन ने बताया कि भाजपा कार्यालय में धीयाँ दी लोहड़ी के उपलक्ष्य में “लोहड़ी पर्व उत्सव” मनाया जायेगा।

भाजपा कार्यकर्ता अपने साथियों सहित इसमें सादर आमंत्रित

उन्होंने कहा कि  सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने साथियों सहित इसमें सादर आमंत्रित हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा अलका शर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा एक रंगारंग कार्यक्रम पस्तुत किया जायेगा। इस अवसर पर रमा महाजन, नीरू कौड़ा, सविता महाजन, इन्द्रजीत महाजन, आशा राजपूत, मधु शर्मा सहित कई भाजपा महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *