अमृतसर जेल ब्रेक मामले में बड़ी कार्रवाई, जिम्मेवार अधिकारी निलंबित, कैप्टन ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 516 शब्द|📅 02 Feb 2020

अमृतसर जेल ब्रेक मामले में बड़ी कार्रवाई, जिम्मेवार अधिकारी निलंबित, कैप्टन ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

डेली संवाद, चंडीगढ़
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रविवार को केंद्रीय जेल अमृतसर में से तीन हवालातियों के भागने के मामले की न्यायिक जांच जालंधर डिवीजऩ के कमिश्नर को करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जेल सुरक्षा के लिए जि़म्मेदार व्यक्तियों को पैंडिंग जांच के साथ तुरंत निलंबित करने के हुक्म दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह घटना जो प्रात:काल 3.20 बजे घटी, के घटने के दो घंटों के अंदर-अंदर ए.डी.जी.पी जेल को जेलों की सुरक्षा पूरी चौकस करने के आदेश देते हुए कहा कि भागने वाले हवालातियों को पकडऩे के लिए राज्य स्तर पर तलाशी अभियान शुरु कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार भागने वाले हवालाती बैरक तोड़ते ही जेल की अंदरूनी और बाहरी दीवार फांद कर फरार हो गए।

[ads1]

सुरक्षा में लापरवाही का गंभीर नोटिस लेते हुए मुख्यमंत्री ने जेल की सुरक्षा की समीक्षा के साथ-साथ इसे और मज़बूत करने के हुक्म दिये। उन्होंने न केवल इस जेल की बल्कि राज्य की अन्य जेलों की भी कड़ी सुरक्षा के हुक्म दिये।

तीन हवालाती कैदी अपने आप भागे हैं

शुरूआती रिपोर्ट्स के अनुसार इस जेल में मौजूद अन्य कैदियों ने जेल गार्डों को इन हवालातियों के भागने संबंधी सचेत भी किया था जिनमें फरार हुए हवालतियों में से एक का भाई भी शामिल है। प्राथमिक जांच के अनुसार भागने वालों को अभी तक बाहर से किसी भी तरह की मदद का सबूत नहीं मिला है जिससे सिद्ध होता है कि अहाता नंबर 2 की बैरक नंबर 7 के 61 कैदियों में से ये तीन हवालाती कैदी अपने आप भागे हैं।

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने अन्य विवरण जारी करते हुए बताया कि भागने वालों ने बैरक की दीवार में से 10 ईंटें निकाल कर एक छेद बना लिया था। पहले उन्होंने अंदरूनी दीवार कूदी जोकि 16 फुट के करीब ऊँची थी और फिर बाहरी दीवार कूदी जोकि 21 फुट के करीब ऊँची थी। इसको कूदने के लिए उन्होंने स्टील बार की हुक का इस्तेमाल किया और सीढ़ी बनाने के लिए रज़ाई के कवर का प्रयोग किया। अंत में वह टावर नंबर 10 के पास से जेल कंपलैक्स में से भाग गए जो सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नहीं है।

[ads2]

भागने वाले दोनों कैदियों की हुई पहचान

भागने वाले हवालाती में से एक की पहचान विशाल पुत्र सतीश कुमार आयु 22 वर्ष निवासी अरा कालोनी, मजीठा रोड, अमृतसर के तौर पर हुई है जिसके खि़लाफ़ थाना छेहरटा में 2 अप्रैल 2019 को पोसको एक्ट की धारा 376 के अंतर्गत 51 नंबर एफ आई आर दर्ज थी। वह जेल में 5 अप्रैल 2019 से बंद था।

बाकी दो भाई हैं जिनकी पहचान गुरप्रीत पुत्र सुखदेव सिंह आयु 34 वर्ष और जरनैल पुत्र सुखदेव सिंह आयु 25 वर्ष निवासी चंडीगढ़ रोड, खडूर साहिब, तरनतारन के तौर पर हुई। इनके खि़लाफ़ अमृतसर बी डिवीजऩ थाने में आई पी सी की धारा 379-बी और 395 के अंतर्गत एफ आई आर नंबर 165/18 और आईपीसी की धारा 399, 402 के अंतर्गत एफ आई आर नंबर 41/19 दर्ज थी। यह दोनों जेल में 8 जुलाई 2019 से बंद थे। डीजीपी ने बताया कि भागने वाले विशाल का भाई गौरव भी उसी बैरक में था जो नहीं भागा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *