अकाली दल का बड़ा आरोप, कहा – कैदी भागने में जेलमंत्री पर शक, सुखजिंदर रंधावा को तत्काल बर्खास्त करे सरकार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, संगरूर
शिरोमणी अकाली दल आज जेलमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की तत्काल बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा है कि अमृतसर जेल तोड़ने की घटना की जांच उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान जज से करवाई जाए।

यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब की जेलों में हुई विभिन्न घटनाओं के बाद अमृतसर जेल तोड़ने की घटना ने लोगों का सरकार से विश्वास हिला दिया है।

[ads1]

उन्होने कहा कि इस घटना की एक स्वतंत्र जांच का आदेश देने के अलावा सरकार को यह भी बताना चाहिए कि इसने जेलों में हुई बाकी ऐसी घटनाओं के मामले में क्या कार्रवाई की थी तथा जेल प्रशासन का बेड़ा क्यों गर्क हो चुका है?

जेलों की सुरक्षा जेलमंत्री की प्राथमिक जिम्मेदारी है

मुख्यमंत्री को सबसे उपर वाली कुर्सी की जवाबदेही तय करने के लिए कहते हुए डॉ. चीमा ने कहा कि इस घटना की जांच पूर्ण होने तक जेलमंत्री को तत्काल अपना इस्तीफा सौंपने के लिए कहा जाना चाहिए। उन्होने कहा कि जेलों की सुरक्षा जेलमंत्री की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वह अपनी इस जिम्मेवारी से भाग नही सकता, खासतौर उस समय जब उसकी अपनी भूमिका के लिए पहले ही शक के दायरे में है।

[ads2]

मुख्यमंत्री द्वारा दिए इस घटना की न्यायिक जांच के आदेशों को रद्द करते हुए डॉ. चीमा ने कहा कि एक मजिस्ट्रेट इस मामले में न्याय नही कर सकेगा। उन्होने कहा कि मजिस्ट्रेट जेल की सुरक्षा कमजोर करने में जेल मंत्री की भूमिका के बारे जांच नही कर पाएगा।

उन्होने कहा कि इस घटना ने जेलों की सुरक्षा की पोल खोल दी है। इससे पहले लुधियाना केंद्रीय जेल में कैदियों की बगावत की घटना घटित हो चुकी है। इसके अलावा जेलों में कैदियों से मोबाईल फोन पकड़े जाना आम बात बन चुकी है, इसीलिए पंजाब की जेलों के कामकाज की स्वतंत्र जांच करवाई जाना आवश्यक है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *