सुखदेव ढींडसा और परमिंदर ढींडसा बर्खास्त, संगरूर की रैली में उमड़ा जनसमूह, अकाली दल ने पारित किए 6 प्रस्ताव, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, संगरूर
शिरोमणि अकाली दल ने रविवार को संगरूर में बड़े स्तर पर रैली कर 6 अहम प्रस्तावों को पास किया। रैली में हुजूम को देख कर अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल काफी जोश में थे। सुखदेव सिंह ढींडसा और परमिंदर सिंह ढींडसा को पार्टी से बर्खास्त करने समेत 6 प्रस्ताव इस रैली में पारित किए गए हैं।

[ads1]

वहीं, रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने कहा है कि उनकी सुखदेव सिंह ढींडसा और रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के खिलाफ सिर्फ सियासी ही नहीं बल्कि पारिवारिक सांझ भी थी। यही कारण था कि वह उनसे पारिवारिक मामलों में भी सलाह लेते थे।

परकाश सिंह बादल ने कहा कि जिन लोगों को पार्टी ने इतना बड़ा मान सम्मान दिया, उन्होंने ही जरुरत के वक्त पार्टी को पीठ दिखाई। इस रैली में अकाली दल बादल की लीडरशिप के अलावा भाजपा नेता भी मौजूद थे। रैली दौरान खास बात यह रही कि इस मौके पर अकाली दल द्वारा 6 प्रस्ताव पास किए गए।

[ads2]

अकाली दल ने पास किए 6 प्रस्ताव

  • सुखदेव सिंह ढींडसा और परमिंदर सिंह ढींडसा को पार्टी से बर्खास्त किया जाए।
  • कांग्रेस पार्टी खास तौर पर गांधी परिवार और कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा गुरुद्वारों पर कब्जा करने और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, जिसकी सख्त तौर पर निंदा की गई।
  • केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए नए कानून सी.ए.ए. में मुस्लिम भाईचारे को भी शामिल किया जाए।
  • पार्टी से इस्तीफा देने वाले सुखदेव सिंह ढींडसा और परमिंदर सिंह ढींडसा राज्यसभा और विधानसभा से भी इस्तीफा दें।
  • शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री मुस्तूयाणा साहिब को ढींडसा के कब्जे से मुक्त करवाए।
  • बहबल कलां मामले के मुख्य गवाह की मौत के लिए जिम्मेदार कांग्रेसियों के खिलाफ हो कार्रवाई और कैप्टन अमरेंद्र सिंह इसकी जांच सी.बी.आई. से करवाए।


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *