पंजाब के खरड़ में भरभरा कर गिर गई तीन मंजिला इमारत, मलबे में कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली
खरड़-लांडरा मार्ग पर आज भीषण हादसा होने की खबर है। यहां तीन मंजिला इमारत ढहने से मलबे में कई लोग दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के दाैरान दो लोगों को मलबे से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि इमारत के साथ ही लगे दो मोबाइल टावर भी गिर गए।

[ads1]

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक जो इमारत ढही वह जेटीपीएल सिटी प्रोजेक्ट के पास थी। इमारत के बगल में एक प्लॉट की खुदाई का काम चल रहा था। पुलिस के मुताबिक- खुदाई के काम में लगे जेसीबी ऑपरेटर ने इमारत की दीवार को टक्कर मारी, इसके परिणामस्वरूप इमारत ढह गई।

[ads2]

इमारत में एक बिल्डर का दफ्तर भी था। पुलिस, मोहाली जिला प्रशासन और फायर बिग्रेड भी मौके पर मौजूद है। पूरे घटनाक्रम में आला अधिकारी नजर रखे हुए हैं। वहीं घटनास्थल पर 12 एंबुलेंस तैनात हैं। इस मामले में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *