कोरोना वायरस से भारत में हुई दूसरी मौत, दिल्‍ली में महिला ने तोड़ा दम, पंजाब में 31 तक छुट्टी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से पीड़ित कर्नाटक में एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद दिल्ली में भी एक महिला ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र 69 साल थी और वह कोरोना वायरस की चपेट में थी। महिला दिल्ली के जनकपुरी इलाके की रहने वाली थी।

[ads1]

कर्नाटक में तीन दिन पहले हुई 76 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई पहली मौत थी. इस संबंध में राज्य सरकार ने गुरुवार को बताया था कि इस व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह था, जिस कारण उसका इलाज चल रहा था. मौत से पहले लिए गए उसके सैंपल की जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

लगातार बढ़ रही है संख्या

कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या देश में लगातार बढ़ती जा रही है. जहां गुरुवार को कोरोना पीड़ितों की संख्या 75 थी, वहीं शुक्रवार को यह बढ़कर 82 हो गई. बताया जा रहा है कि यह संख्या अभी और बढ़ने के अनुमान हैं. हालांकि केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार भी कोरोना से निपटने के हर संभव प्रयास कर रही हैं लेकिन मरीजों की संख्या में कमी नहीं हो रही है।

[ads2]

बंद हो रहे स्‍कूल-कॉलेज और सिनेमाघरकोरोना के कहर के बाद दिल्ली में आप सरकार की ओर से बंद किए गए स्कूल कॉलेजों और थिएटर के बाद अब मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी सरकार ने स्कूल-कॉलेज और सिनेमाघरों को बंद रखने का फैसला लिया है. इसी के साथ महाराष्ट्र में भी कोरोना को लेकर कई एहतियात बरती जा रही हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *