IT Raid: आयकर विभाग की 50 अफसरों की टीम पहुंची विधायक के घर, खंगाले जा रहे दस्तावेज

आयकर विभाग ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर छापा मारा। करीब 50 से ज्यादा अफसरों की टीम गाड़ियों से विधायक के घर पहुंची, और इस दौरान लखनऊ पुलिस भी उनके साथ मौजूद रही।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Income Tax Raid
Punjab Government
Highlights
  • 50 अफसरों की टीम ने विधायक के घर पर मारा छापा
  • वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू
  • विधायक उमाशंकर सिंह पर 13 करोड़ रुपये का कर्ज
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 25 Feb 2026

डेली संवाद, लखनऊ। IT Raid: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने बुधवार सुबह विधायक के आवास पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि 50 से ज्यादा अफसरों की टीम गाड़ियों से विधायक के घर पहुंची, और इस दौरान पुलिस भी उनके साथ मौजूद रही।

मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग (Income Tax Department) ने लखनऊ (Lucknow) के गोमती नगर स्थित बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर छापा मारा। करीब 50 से ज्यादा अफसरों की टीम गाड़ियों से विधायक के घर पहुंची, और इस दौरान लखनऊ पुलिस भी उनके साथ मौजूद रही।

IT Raid: आयकर विभाग की 50 अफसरों की टीम पहुंची विधायक के घर, खंगाले जा रहे दस्तावेज

दस्तावेजों की जांच

आयकर विभाग (Income Tax Department) की टीम ने विधायक के आवास को घेर लिया और किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर का यह कालोनाइजर है सबसे बड़ा डिफाल्टर, 1.48 करोड़ बकाया, दर्ज होगी FIR

अफसरों ने विधायक के घर से फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, विभाग की ओर से इस कार्रवाई पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। उमाशंकर सिंह, जो बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं, इस समय कैंसर से पीड़ित हैं।

IT Raid: आयकर विभाग की 50 अफसरों की टीम पहुंची विधायक के घर, खंगाले जा रहे दस्तावेज

उमाशंकर सिंह की कुल संपत्ति 2022 के शपथ पत्र के अनुसार करीब 54.05 करोड़ रुपये बताई जाती है, जिसमें 18.05 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 35.99 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनके ऊपर 13 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *