राम नवमी आज: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की ऐसे करें उपासना, पढ़ें शुभ मुहूर्त और विधि

Daily Samvad
3 Min Read
Ayodhya Ram Mandir
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर। आज चैत्र नवरात्र का अंतिम दिन है. देश भर में 2 अप्रैल यानी आज राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है. भगवान विष्णु ने अधर्म का नाश और धर्म की स्थापना के लिये हर युग में अवतार लिया था. इन्हीं में एक अवतार भगवान श्री राम का था. मान्यता है कि विष्णु भगवान चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन ही भगवान राम के रूप में जन्म लिया था. यही कारण है कि इस तिथि को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। सुबह 10.38 से दोपहर 13:38 तक राम नवमी पूजा मुहूर्त है।

[ads1]

आज की राम नवमी इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह गुरुवार के दिन पड़ी है. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है और इस दिन उनकी विशेष पूजा अर्चना की जाती है. भगवान श्री राम विष्णु के ही अवतार हैं। राम नवमी के दिन मंदिरों में कई तरह के विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होता है लेकिन इस बार कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से सभी धार्मिक स्थल बंद हैं और लोग अपने घरों में ही पूजा कर रहे हैं।

इस दिन मां दुर्गा को भी विदाई दी जाती है. नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है. मां सिद्धिदात्री की पूर्ण भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना करने से सभी प्रकार की सिद्धि प्रदान हो सकती है. इसी कारण देवी का नाम सिद्धिदात्री पड़ा है. मां सिद्धिदात्री सभी दुखों का नाश करती हैं. नवरात्रि के नौवें दिन इनकी पूजा करके नव ग्रहों को शांत किया जा सकता है।

एसे करें श्री राम की उपासना

  • -प्रातः काल स्नान कर साफ वस्त्र पहनें. इसके बाद भगवान राम की प्रतिमा को रोली का तिलक करें.
  • – भगवान राम को पीले फल, पीले फूल और पंचामृत और तुलसी दल अर्पित करें. पूजा के समय घंटी और शंख बजाएं.
  • – श्रीराम के मंत्रों का जाप करें, रामायण पढ़ें और रामचरितमानस का भी पाठ करें. इस दिन बालकाण्ड का पाठ करना उत्तम होता है.
  • – इस दिन भागवान को पंचामृत से भी स्नान कराया जाता है.
  • – आज के दिन नवरात्र पूरे होने पर हवन भी किया जाता है.
  • – हवन सामग्री में जौ और काला तिल मिलाएं.

[ads2]

एसे करें हवन

  • – आर्थिक लाभ के लिए- मखाने और खीर से हवन करें.
  • – कर्ज मुक्ति के लिए- राई से हवन करें.
  • – संतान सम्बन्धी समस्याओं के लिए- माखन मिसरी से हवन करें.
  • – ग्रह शान्ति के लिए- काले तिल से हवन करें.
  • – सर्वकल्याण के लिए- काले तिल और जौ से हवन करें.














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *