कोरोना संकट में पंजाब के उद्योगपतियों में कैप्टन सरकार के प्रति नाराजगी, CICU के प्रधान ने कही ये बात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना
सीआईसीयू के अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा और जनरल सेक्रेटरी पंकज शर्मा बिजली के बिलों के भुगतान के लिए पीएसपीसीएल से राहत की घोषणा करने में देरी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। हालांकि पंजाब के उद्योगपतियों ने सरकार को इसके लिए पत्र लिख कर मांग भी की हुई है। बावजूद इसके पावरकाम इसमें देरी कर रहा है।

[ads1]

उपकार सिंह आहूजा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से अनुरोध किया है कि वे पीएसपीसीएल के सीएमडी को निर्देश जारी करें कि वे इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को महीने के अंत तक बिल जमा करने की अनुमति देने के लिए औपचारिक आदेश जारी किया जाए, लेकिन इसमें देरी की जा रही है।

[ads2]

उपकार सिंह आहूजा ने कहा कि कई अन्य राज्यों ने बिजली के बिल के निर्धारित शुल्क को बंद करने की अवधि के लिए छूट देने पर सहमति व्यक्त की है, जिससे उद्योग को राहत मिली है। लेकिन पंजाब सरकार ने अभी तक इस तरह की राहत की घोषणा नहीं की है। पंकज शर्मा ने कहा कि PSPCL को बिना किसी देरी के पेमेंट पेनल्टी या ब्याज के बिल जमा करने की अनुमति देनी होगी। वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए जब कई उद्यमी वित्तीय संकट में हैं, तो उन्हें आसान किस्तों में बिजली बिल का भुगतान करने की अनुमति दी जानी चाहिए।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *