लुधियाना और फगवाड़ा के इंडस्ट्रियलिस्ट बनाएंगे कोरोना से जंग लड़ने के साजो-सामान, सरकार ने दी मंंजूरी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब उद्योग विभाग के निरंतर यत्नों के स्वरूप पाँच निजी औद्योगिक इकाईयों को जीवन रक्षक पी.पी.ईज., एन 95 और एन 99 मास्कों की सप्लाई करने के लिए हरी झंडी दे दी गई है जिससे इस बड़ी चुनौती का सामना करने के लिए राज्य को और मज़बूती मिलेगी।

[ads1]

यह जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने बताया कि पर्सनल प्रोटैक्टिव इक्विपमैंट (पी.पी.ईज.) के निर्माण और सप्लाई के लिए लुधियाना की फर्में शिवा टेक्स्टाईल, स्वामी टेक्स्टाईल और सिंगोरा को जो कि सिटरा कोयम्बटूर द्वारा मंजूरी दी गई है, जो कि प्रामाणित टेस्टिंग प्रयोगशालाएं हैं। मंत्री ने आगे कहा कि यह फर्में जे.सी.टी. फैबरिक्स, फगवाड़ा और एवर शाईन गारमेंट्स, लुधियाना के अलावा शामिल की गई हैं।

पी.पी.ई. फैब्रिक सप्लाई करने की इजाज़त

एन 95 मास्कों और एन 99 मास्कों के निर्माण के लिए, सरजीन होशियारपुर और आक्सीक्लीयर के साथ-साथ लुधियाना की दो और फर्में गुरकिरपा टैकस्टायल्स और नवयुग्ग लेमिनेट्स को पी.पी.ई. फैब्रिक सप्लाई करने की इजाज़त दी गई है।

श्री अरोड़ा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन उद्योग विभाग टेक्स्टाईल और तकनीकी टेक्स्टाईल उद्योगों को जीवन रक्षक उपकरणों के निर्माण में शामिल करके और सहूलतें मुहैया करवा कर राज्य सरकार की कोशिशों में सहायता कर रहा है।

[ads2]

पी.पी.ई. और सुरक्षा मास्क के नमूने तैयार

मंत्री ने और जानकारी देते हुए कहा कि ऐसी 20 तकनीकी टेक्स्टाईल इकाईयों की पहचान की गई है जो पी.पी.ईज. और मास्क बना रही हैं या बनाने योग्य हैं और इनमें से कई ईकाइयां पी.पी.ई. और सुरक्षा मास्क के नमूने तैयार करने की प्रक्रिया अधीन हैं जिनको आगे प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजा जाएगा।

सिडबी 50 लाख रुपए तक के 100 प्रतिशत प्रोजैक्टों के लिए 5 साल की समय सीमा के लिए 5 फ़ीसद ब्याज दर के साथ वित्त कजऱ्े प्रदान कर रहा है। यह कर्ज उनके ‘सेफ’ (सिडबी असिस्टेंस फॉर फसैलीटेटिंग एमरजैंसी रिस्पांस टू कोरोना वायरस) प्रोग्राम के अंतर्गत दिए जा रहे हैं।











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *