डेली संवाद, जालंधर
विधायक सुशील रिंकू, परगट सिंह, राजिन्दर बेरी, अवतार सिंह बावा हेनरी, हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया और चौधरी सुरिन्दर सिंह द्वारा जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये कर्फ़्यू के दौरान समाज के कमजोर वर्गों और जरूरतमंद लोगों को निर्विघ्न राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है और इस दौरान 4500 सूखे राशन के पैकेट बाँटे गए।
[ads1]
अपने -अपने विधान सभा क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री बाँटते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मुश्किल घडी में समाज के कमजोर वर्गों और जरूरतमंद लोगों को हर प्रकार की राहत पहुँचाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होने यह भी कहा कि हर जरूरतमंद तक राहत सामग्री पहुंचाना पंजाब सरकार की पहली प्राथमिकता है।
केंद्रीय वेयर हाऊस स्थापित
उन्होंने कहा कि जिले के जरूरतमंद लोगों तक निर्विघ्न और निरंतर राहत सामग्री पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहर में केंद्रीय वेयर हाऊस स्थापित किया गया है जहाँ से राहत सामग्री भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज 4500 सूखे राशन के पैकेट अलग-अलग क्षेत्रों में भेजे गए।
[ads2]
उन्होंने बताया कि हर पैक्ट में 10 किलो गेहूँ का आटा, 2 किलो दालें और 2 किलो चीनी है। उन्होने कहा कि इस मुश्किल घडी में लोगों को राहत पहुँचाने के लिए कोई कमी शेष नहीं छोडी जायेगी। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री को समय पर जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाने के लिए मेहनती आधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्रीय वेयर हाऊस में तैनात किया गया है जिससे जरूरतमन्द लोगों तक राहत सामग्री पहुँचाने में कोई मुश्किल पेश ना आए।