Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस MLA की कोठी पर चला दिया बुलडोजर, भारी हंगामा

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा (Sukhpal Singh Khaira) के घर से जुड़े कथित अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। जिसके चलते सुबह-सुबह रामगढ़ गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • सुखपाल खैहरा के घर में तनावपूर्ण माहौल
  • अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
  • विधायक खैहरा ने किया सरकार के खिलाफ विरोध
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 23 Feb 2026

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा (Sukhpal Singh Khaira) के घर आज माहौल तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला है। दरअसल, भारी संख्या में पुलिस टीम JCB मशीन लेकर सुखपाल खैहरा के घर पर पहुंची।

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा (Sukhpal Singh Khaira) के घर से जुड़े कथित अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। जिसके चलते सुबह-सुबह रामगढ़ गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। पुलिस ने घर के पास गली में लगाए गए गेट का पिलर गिरा दिया।

Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस MLA की कोठी पर चला दिया बुलडोजर, भारी हंगामा

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

बताया जा रहा है कि जिस दौरान ये कार्रवाई की गई उस समय विधायक खैहरा भी अपने घर पर मौजूद थे। खैहरा की अपील के बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक घर के बाहर जमा हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

वहीं सुखपाल खैहरा ने पुलिस टीम को कहा कि, उन्हें बिना लीगल नोटिस जारी किए ऐसे पुलिस द्वारा एक्शन लेना गलत बात है। सुखपाल खैहरा ने कहा कि, पहले नोटिस दिया जाता है और फिर व्यक्ति को मौका दिया जाता लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। नही रामगढ़ के सरपंच के पास कोई नोटिस पहुंचा है।

Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस MLA की कोठी पर चला दिया बुलडोजर, भारी हंगामा

खैहरा ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम बिना किसी नोटिस या सुनवाई के उठाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के गैर-कानूनी आदेश पर पुलिस और नौकरशाही द्वारा रामगढ़ में मेरे घर के कुछ हिस्से को बिना किसी नोटिस या सुनवाई के जबरदस्ती गिराने की कोशिश की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *