पंजाब BJP चीफ अश्वनी शर्मा ने पार्टी नेताओं से कहा- जरूरतमंदों को भोजन के साथ PM फंड में योगदान दें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
विश्व-व्यापी कोरोना महामारी के खिलाफ प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी द्वारा छेडी गई लड़ाई में देश-व्यापी लॉक-डाउन के चलते सभी को अपने-अपने घरो के रहने के आह्वान को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपने घर से ही प्रदेश पदाधिकरियों व  जिलाध्यक्षों, मोर्चों से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से बैठक में बातचीत की।

[ads1]

उन्होंने कहा कि सभी को अपने-अपने इलाके में गरीब व जरुरतमंदों की मदद करने तथा सामर्थ्य के अनुसार प्रधानमंत्री आपदा व राहत कोष में राहत भेजने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, महासचिव जीवन गुप्ता, सुभाष शर्मा, मालविंदर कंग के अतिरिक्त प्रदेश पदाधिकारी व मोर्चा अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी को बधाई

अश्वनी शर्मा ने भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी को बधाई दी और घरों पर रहते हुऐ सरकार द्वारा बताये गए नियमों की पालना करने के साथ भाजपा का ध्वज घरों की छतों पर लगाने की बात कही। अश्वनी शर्मा ने कहा कि आज पूरे विश्व सहित भारत देश भी एक ऐसे दुश्मन से लड़ रहा है जिसका कोई इलाज नहीं है।

[ads2]

शर्मा ने कहा कि आज अमेरिका जैसा सुपर-पॉवर देश भी इस बीमारी से अपने देश-वासियों को निजात दिलाने में असमर्थ है, लेकिन प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी के सोच और अहम व सटीक फैसले लेने की क्षमता के चलते आज 130 करोड़ की विशाल जनसंख्या वाले भारत में मानवीय नुक्सान न के बराबर है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *